तिरंगा यात्रा को लेकर भड़काने वाली पोस्ट पर दो युवक पकड़े,
तिरंगा यात्रा को लेकर भड़काने वाली पोस्ट पर दो युवक पकड़े,
शहर के हिंदूवादी संगठन के युवक अनुकल्प और विशाल हिरासत में,
कासगंज। पुलिस ने तिरंगा यात्रा को लेकर भड़काने पाली एक सोशल नेटवर्क पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने शहर के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उप जिलाधिकारी सदर के समक्ष पेश किया गया। उनकी जमानत अर्जी खारिज होने पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की देर रात तिरंगा यात्रा को लेकर सोशल नेटवर्किंग पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में पुलिस ने संकल्प फाउण्डेशन के अध्यक्ष और हिन्दूवादी कार्यकर्ता को पकड़ा है। दोनों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एसडीएम सदर के समक्ष पेश किया, जहां से जमानत अर्जी खारिज होने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्यवाही से शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर सरगर्मी तेज हो गईं।
आरोप है, कि संकल्प फाउण्डेशन के अध्यक्ष अनुकल्प चौहान और हिंदूवादी कार्यकर्ता विशाल ठाकुर ने अपने फेसबुक एकाउंट से तिरंगा यात्रा को लेकर भड़काऊ ऐलान किया था। इस पोस्ट पर कमेंट होने शुरू हो गये। मामला पुलिस की जानकारी में आया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की टीमों ने बीती रात में कई जगह दबिशें देकर अनुकल्प चौहान और विशाल ठाकुर को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गये दोनों आरोपियों को एसडीएम सदर सुनील कुमार सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए खारिज कर दी। इसके बाद दोनों को अगली सुनवाई तक के लिए जेल भेज दिया गया।
पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आए अनुकल्प चौहान और विशाल ठाकुर को कासगंज में हिंसा से जुडे़ मामले में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अनुकल्प और विशाल ठाकुर पर अन्य धाराओं में भी मामले दर्ज हैं। जमानत मिलने के बाद दोनों बाहर आ गये थे। पुराने मामले थम भी नहीं थे कि, फिर से दोनों पुलिस के निशाने पर आ गये। दोनों की गिरफ्तारी से शहर में सियासी सरगर्मी फिर बढ़ गई है।
यह बोले एसपी
एसपी कासगंज अशोक कुमार शुक्ल ने कहा है कि, गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, अनुकल्प और विशाल शहर के माहौल को सोशल नेटवर्किंग पर भड़काऊ पोस्ट डालकर खराब करने में लगे थे, जिसका संज्ञान लेकर दोनों पर शांति भंग करने के आरोप में कार्यवाही की है।
Comments
Post a Comment